Advertisements

Thursday, May 7, 2015

ब्रजभूमि की परिक्रमा - Braj Bhoomi Ki Parikrama


ब्रजभूमि की परिक्रमा

यदि दुनियां के सबसे पवित्र और अलग हटकर दृश्य देखने हैं तो वह चाहत पूरी होगी यहां आस्था का मन लेकर, परिक्रमा करने से। उत्तर प्रदेश राज्य का यह हिस्सा राजस्थान प्रांत से भी सटा हुआ है। 84 कोस की परिक्रमा पैदल चलने वाले ही यहां के प्रत्येक स्थलों के दर्शन कर पाते हैं। इस परिक्रमा में सैकडों किमी की यात्रा आपको श्रद्घा भाव से करनी होती है जो मथुरा, बरसाना, छाता, कमई, गोवर्धन, कांमा, सहार, कोसी, वृंदावन, गोकुल समेत अलीगढ, डीग, फरीदाबाद, आगरा जिलों से घूमते हुए पूरी होती है। इतना ही नहीं इसके बाद यह भी स्थल आपके मन में दिव्यता प्रकट करेंगे…

1. मधुवन
2. तालवन
3. कुमुदवन
4. शांतनु कुण्ड
5. सतोहा
6. बहुलावन
7. राधा-कृष्ण कुण्ड
8. ततारपुर
9. काम्यक वन
10. संच्दर सरोवर
11. जतीपुरा
12. डीग का लक्ष्मण मंदिर
13. साक्षी गोपाल मंदिर
14. जल महल
15. कमोद वन
16. चरन पहाड़ी कुण्ड
17. काम्यवन
18. छत्रवन
19. नंदगांव
20. जावट
21. कोकिलावन
22.सहबाहु
23. शेरगढ
24. चीर घाट
25. नौहझील
26. श्री भद्रवन
27. भांडीरवन
28. बेलवन
29. राया वन
30. गोपाल कुण्ड
31. कबीर कुण्ड
32. भोयी कुण्ड
33. ग्राम पडरारी के वनखंडी में शिव मंदिर
34. दाऊजी
35. महावन
36. ब्रह्मांड घाट
37. चिंताहरण महादेव
38. मानसीगंगा
39. लोहवन
40. नरी-सेमरी

इस यात्रा मार्ग में कई और पौराणिक स्थलों के अलावा 12 वन, 24 उपवन, चार कुंज, चार निकुंज, चार वनखंडी, चार ओखर, चार पोखर, 365 कुण्ड, चार सरोवर, दस कूप, चार बावरी भी जो या दुनियां में कहीं और जगह नहीं हैँ, आपको मिलेंगे जी।

- - जय श्री राधे राधे !!

Advertisements